CG News: DA, एरियर और नियमितीकरण को लेकर कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन, 11 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

CG News: DA, एरियर और नियमितीकरण को लेकर कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन, 11 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

CG News: DA, एरियर और नियमितीकरण को लेकर कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन, 11 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

CG News: महंगाई भत्ता, लंबित एरियर और नियमितीकरण सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स एकजुट होने जा रहे हैं. ‘एक मांग एक मंच अभियान’ के तहत 11 सितंबर को भोजनावकाश के समय इंद्रावती भवन के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन के बाद नोडल अधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के जल्द निराकरण की मांग की जाएगी.

50 से ज्यादा संगठन होंगे शामिल

प्रस्तावित प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग विभागों से जुड़े कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. 50 से अधिक कर्मचारी संगठनों के इस अभियान में शामिल होने की संभावना जताई गई है. कर्मचारी नेताओं का कहना है कि लंबे समय से कई मांगें शासन के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण अब संयुक्त मंच के जरिए आवाज उठाई जा रही है.

DA और एरियर को लेकर भी मांग

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू के मुताबिक, जनवरी 2026 से केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग लंबित है. इसके साथ ही 86 महीने के एरियर के भुगतान की मांग भी की जा रही है. अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, सेवा से बाहर किए गए कर्मचारियों की बहाली और न्यून मानदेय पाने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने की मांग भी आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल है.

पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

कर्मचारी संगठनों की ओर से अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने और आउटसोर्सिंग तथा ठेका व्यवस्था खत्म करने की मांग भी उठाई जा रही है. नगरीय निकाय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, स्वास्थ्य विभाग में लैब और फार्मेसी की ठेका व्यवस्था समाप्त करने की मांग भी रखी गई है. इसके अलावा नियमित, अनियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मध्यप्रदेश की तर्ज पर 20 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग की जा रही है.

मुख्य सचिव के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

11 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाएंगे. प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि संयुक्त रूप से उठाई जा रही इन मांगों के जरिए सरकार का ध्यान लंबित मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा और जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में 4600 बस्तर फाइटर की सीधी भर्ती, स्थानीय भाषा जानने वालों को मिलेंगे 20 बोनस अंक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें