MP News: दतिया विधायक घनश्याम सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस, चुनावी हलफनामे में आपराधिक जानकारी छिपाने का आरोप

MP News: दतिया विधायक घनश्याम सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस, चुनावी हलफनामे में आपराधिक जानकारी छिपाने का आरोप

MP News: दतिया विधायक घनश्याम सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस, चुनावी हलफनामे में आपराधिक जानकारी छिपाने का आरोप

MP News: मध्य प्रदेश की राजनीति से इस वक्त दतिया जिले को लेकर एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दतिया के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने औपचारिक रूप से नोटिस जारी किया है, विधायक घनश्याम सिंह के खिलाफ यह चुनाव याचिका भारतीय जनता पार्टी के नेता और अधिवक्ता दीपक बेलपत्री द्वारा दायर की गई है, जो मूल रूप से जबलपुर से ट्रांसफर होकर ग्वालियर हाईकोर्ट पहुंची थी, याचिका में गंभीर आरोप लगाया गया है कि विधायक ने अपने आधिकारिक चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज एक पुराने आपराधिक मामले की जानकारी छुपाई है, जिसके बाद से पूरे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और क्या एक बार फिर दतिया में उपचुनाव होगा, इस बात की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Datiya Congress MLA Ghanshyam Singh

जानकारी छिपाने का है गंभीर आरोप

याचिकाकर्ता भाजपा नेता के अनुसार, दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने चुनावी शपथ पत्र में साल 1991 में दर्ज हुए एक आपराधिक केस का जिक्र नहीं किया, जानकारी के मुताबिक, वर्ष 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के विरोध में घनश्याम सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया था, उस दौरान पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में घनश्याम सिंह सहित कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था, आरोप है कि इतने पुराने मामले और एफआईआर की बात को जानते हुए भी विधायक ने नामांकन के दौरान दिए जाने वाले हलफनामे में इसे छुपा लिया, इसी को आधार बनाते हुए भाजपा नेता ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर घनश्याम सिंह का निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की है.

उपचुनाव की चर्चाओं पर सियासत गरमाई

हाईकोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद दतिया के सियासी समीकरण और पारा दोनों अचानक हाई हो गए हैं, आम जनता और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि क्या दतिया विधानसभा सीट पर एक बार फिर से उपचुनाव की स्थिति बनेगी या नहीं, हालांकि कानूनी जानकारों का मानना है कि केवल नोटिस जारी होने का यह कतई मतलब नहीं है कि आरोप साबित हो गए हैं, अंतिम फैसला सभी तथ्यों की जांच और सुनवाई के बाद ही आएगा, वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक ने कहा कि इसे अनावश्यक बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए, और इसके पीछे राजनीतिक कारणों की ओर इशारा किया है, हाल ही में हुए दतिया के इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को शिकस्त दी थी, लेकिन विधायक बनने के तुरंत बाद मिले इस कानूनी झटके ने राजनीतिक सरगर्मी को काफी बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में बिजली कंपनियों का सरकारी विभागों पर करोड़ों का बकाया, अकेले जनजातीय कार्य विभाग पर 40 करोड़ की देनदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: दतिया विधायक घनश्याम सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस, चुनावी हलफनामे में आपराधिक जानकारी छिपाने का आरोप”

Leave a Comment

और पढ़ें