MP News: सिंगरौली में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, 3.5 मापी गई तीव्रता
MP News: शनिवार दोपहर करीब 2:12 बजे सिंगरौली जिले के कुछ इलाकों में अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था, जिला मुख्यालय बैढ़न में लोगों को इसका अहसास बिल्कुल नहीं हुआ, जबकि बरगवां इलाके में कुछ लोगों ने हल्की सी थरथराहट जरूर महसूस की, गनीमत यह रही कि इस प्राकृतिक घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

कम तीव्रता के कारण ज्यादातर लोग रहे अनजान
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर बरगवां क्षेत्र में था, कलेक्टर गौरव बैनल ने स्पष्ट किया कि बैढ़न क्षेत्र में झटके महसूस नहीं किए गए, जबकि बरगवां में कंपन इतना मामूली था कि शुरुआत में ज्यादातर लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी, भूवैज्ञानिकों के अनुसार 3.5 तीव्रता का भूकंप काफी हल्का होता है और इसका असर केंद्र की गहराई व दूरी पर निर्भर करता है, यही वजह है कि एक हिस्से में हल्का कंपन होने पर भी दूसरे हिस्से के लोग पूरी तरह अनजान रहे.
स्थिति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन की अपील
दोपहर के वक्त भूकंप की खबर फैलते ही पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी मकान, इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है, जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की पुष्टि करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और पूरी तरह सतर्क रहें.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: चुरहट तक शुरू हुआ रेल सेवा का नया सफर, रीवा-चुरहट रेलखंड पर पहली मेमू ट्रेन का सफल ट्रायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “MP News: सिंगरौली में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, 3.5 मापी गई तीव्रता”