CG News: भिलाई स्टील प्लांट बिकने की खबर निकली झूठी, PIB और इस्पात मंत्रालय ने किया बड़ा खुलासा

CG News: भिलाई स्टील प्लांट बिकने की खबर निकली झूठी, PIB और इस्पात मंत्रालय ने किया बड़ा खुलासा

CG News: भिलाई स्टील प्लांट बिकने की खबर निकली झूठी, PIB और इस्पात मंत्रालय ने किया बड़ा खुलासा

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरों पर बड़ा अपडेट सामने आया है. सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में संयंत्र को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को भिलाई इस्पात संयंत्र ने असत्य और भ्रामक बताया है. इस्पात मंत्रालय ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इन दावों का खंडन किया है. वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो यानी PIB की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को झूठा और निराधार बताया है.

सुरक्षा में लापरवाही पर भिलाई इस्पात संयंत्र का बड़ा एक्शन, BSP के दो जीएम  निलंबित, कई अफसरों को चेतावनी

जनता से की गई अपुष्ट खबरों से बचने की अपील

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने कर्मचारियों, हितधारकों और छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि वे ऐसी अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें और न ही इन्हें आगे साझा करें. प्रबंधन ने कहा है कि सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम पर प्रसारित होने वाली जानकारी को साझा करने से पहले आधिकारिक और प्रमाणित स्रोतों से उसकी पुष्टि जरूर करनी चाहिए, ताकि गलत सूचनाओं के कारण भ्रम की स्थिति पैदा न हो.

भिलाई में है देश का पहला स्टील प्लांट, भारतीय रेल की है बुनियाद - Education  AajTak

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान है भिलाई इस्पात संयंत्र

भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान और गौरव का महत्वपूर्ण हिस्सा है. स्थापना के बाद से ही इस संयंत्र ने राज्य के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई है. यहां से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है, साथ ही सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिला है. संयंत्र हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ा हुआ है और इसकी गौरवशाली विरासत छत्तीसगढ़ की पहचान का अहम हिस्सा मानी जाती है.

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप घोटाला: सीबीआई करेगी 10 हजार करोड़ की चोरी की  जांच - cbi to probe bhilai steel plant scrap scam worth billions

देश के इस्पात उत्पादन में भी महत्वपूर्ण योगदान

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी SAIL की प्रमुख इकाइयों में शामिल भिलाई इस्पात संयंत्र देश के इस्पात क्षेत्र को मजबूत बनाने में लगातार योगदान दे रहा है. संयंत्र ने भारत की औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. प्रबंधन ने लोगों से सतर्क रहने और भ्रामक खबरों को फैलाने से बचने की अपील की है, ताकि कर्मचारियों, उनके परिवारों और छत्तीसगढ़ की जनता के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति न बने.

यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक अलर्ट, 11 से ज्यादा सड़कें रहेंगी बंद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: भिलाई स्टील प्लांट बिकने की खबर निकली झूठी, PIB और इस्पात मंत्रालय ने किया बड़ा खुलासा”

Leave a Comment

और पढ़ें