CG News: छत्तीसगढ़ को रेलवे की 3 बड़ी सौगातें, ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरुद रेल लाइन का होगा उद्घाटन

CG News: छत्तीसगढ़ को रेलवे की 3 बड़ी सौगातें, ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरुद रेल लाइन का होगा उद्घाटन

CG News: छत्तीसगढ़ को रेलवे की 3 बड़ी सौगातें, ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरुद रेल लाइन का होगा उद्घाटन

CG News: छत्तीसगढ़ में 20 अक्टूबर को रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राजधानी रायपुर में होने वाले इस कार्यक्रम में ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरुद ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन किया जाएगा. इसके साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे और संबोधित करेंगे.

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद  रूट पर चलेंगी 3 नई मेमू ट्रेनें

दो स्थानों पर आयोजित होगा कार्यक्रम

रेलवे का यह कार्यक्रम रायपुर रेलवे स्टेशन और रावघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम रायपुर रेलवे स्टेशन पर होगा, जबकि रावघाट में भी उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. रेलवे प्रशासन के अनुसार, आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस दौरान कई सांसद, जनप्रतिनिधि और रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

Raipur Railway Latest News The movement of trains will be completely  stopped till May 10, there will be a temporary halt at Urkura station |  IBC24

ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन से बस्तर को मिलेगी कनेक्टिविटी

ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन का उद्घाटन बस्तर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस रेल लाइन के शुरू होने से क्षेत्र में रेल संपर्क को विस्तार मिलेगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा हो सकती है. बेहतर रेल कनेक्टिविटी से लोगों को राजधानी और दूसरे क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, रायपुर के आसपास के क्षेत्रों के लिए अभनपुर-कुरुद ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन भी महत्वपूर्ण है. इस रेल मार्ग से अभनपुर और कुरुद के बीच रेल संपर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इससे यात्रियों के आवागमन के साथ माल परिवहन की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं. बेहतर रेल सुविधा से स्थानीय बाजारों और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है.

three Railway stations of Chhattisgarh will be developed on the line of  airport ANN | Chhattisgarh Budget 2023: रेल बजट में छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी  सौगात, इन 3 स्टेशनों का एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा विकास

रायपुर में बनेगी आधुनिक फैसिलिटी

इस कार्यक्रम के दौरान रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा. इस सुविधा के विकसित होने से इलेक्ट्रिक रेल इंजनों के रखरखाव और मरम्मत के लिए आधुनिक केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा. इससे रेलवे की तकनीकी सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है, इस आयोजन में सांसद राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन, लक्ष्मी वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, भोजराज नाग और रूप कुमारी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है. इन रेल परियोजनाओं के उद्घाटन और नई सुविधाओं के शिलान्यास के साथ छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी और रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: भिलाई स्टील प्लांट बिकने की खबर निकली झूठी, PIB और इस्पात मंत्रालय ने किया बड़ा खुलासा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ को रेलवे की 3 बड़ी सौगातें, ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरुद रेल लाइन का होगा उद्घाटन”

Leave a Comment

और पढ़ें