शारदीय नवरात्र 2026: रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा का कन्या पूजन, 9 कन्याओं की पूजा के बाद होगा नवकन्या भोज
शारदीय नवरात्र 2026: छत्तीसगढ़ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन की परंपरा को विशेष आयोजन के जरिए निभाया जा रहा है. राजधानी रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश कार्यालय में कन्या पूजन और नवकन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है. आमतौर पर घरों में होने वाली इस धार्मिक परंपरा को इस बार भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में सामूहिक रूप से आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाएगा और भोजन कराकर आशीर्वाद लिया जाएगा.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा कन्या पूजन
रायपुर के बोरियाकला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से कन्या पूजन एवं नवकन्या भोज का आयोजन रखा गया है. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 9 कन्याओं की विधि-विधान से पूजा की जाएगी. इस दौरान कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाई जाएगी, तिलक लगाया जाएगा और पुष्प व फल अर्पित कर सम्मानित किया जाएगा. इसके बाद नवकन्या भोज और महाप्रसादी का आयोजन होगा.
महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता होंगे शामिल
इस धार्मिक आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है. कार्यक्रम के जरिए नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन की परंपरा को सामूहिक रूप से निभाया जाएगा. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है और अष्टमी व नवमी के दिन उनका पूजन कर भोजन कराने की परंपरा है, नवरात्रि के दौरान कन्या भोज में आमतौर पर हलवा, पूड़ी और काले चने तैयार किए जाते हैं. धार्मिक परंपरा के अनुसार, सबसे पहले भोजन का भोग मां दुर्गा को अर्पित किया जाता है. इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है. रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा का यह आयोजन भी इसी परंपरा के तहत किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ को रेलवे की 3 बड़ी सौगातें, ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरुद रेल लाइन का होगा उद्घाटन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “शारदीय नवरात्र 2026: रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा का कन्या पूजन, 9 कन्याओं की पूजा के बाद होगा नवकन्या भोज”