CG News: CG में सड़क निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 ठेकेदारों को नोटिस, 6 उप अभियंताओं से मांगा जवाब
CG News: छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव में लापरवाही के मामले में लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई की है. शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे निर्माण, खराब गुणवत्ता और उखड़ी हुई सड़क को लेकर विभाग ने दो ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है. राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण और जांच में सड़क निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव, सुरक्षा और निर्धारित मानकों से जुड़ी खामियां सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है.

15 दिनों में जवाब देने के निर्देश
विभाग ने दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. खास बात यह है कि संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग अभी परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में है. ऐसे में सड़क की सतह को हुए नुकसान और रखरखाव में सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने ठेकेदारों से जवाब मांगा है, सड़क की स्थिति और निर्माण कार्यों की निगरानी में लापरवाही के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बालोद के सभी छह उप अभियंताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई
लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों के जवाबों की समीक्षा की जाएगी. यदि उप अभियंताओं का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, रखरखाव में जवाबदेही तय करना और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन कराना है.
यह भी पढ़ें : CG News: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, 27 अक्टूबर से रिजर्वेशन काउंटर पर भी मिलेगा यात्रा बीमा का विकल्प
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










