CG News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, बिल्हा ने देशभर में हासिल किया पहला स्थान

CG News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, बिल्हा ने देशभर में हासिल किया पहला स्थान

CG News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, बिल्हा ने देशभर में हासिल किया पहला स्थान

CG News: छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. इस बार बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा ने सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा को देशभर में पहला स्थान मिला है. वहीं, बिलासपुर ने स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. राजधानी रायपुर को भी राज्य स्तर पर पहला स्थान मिला है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के तीनों नगरीय निकायों को पुरस्कार प्रदान किए. प्रदेश की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और संबंधित निकायों के जनप्रतिनिधियों ने सम्मान ग्रहण किया. कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे.

बिल्हा ने देशभर के शहरों को छोड़ा पीछे

इस सर्वेक्षण में बिल्हा नगर पंचायत ने अपनी श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है. 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों के बीच मिली यह सफलता स्थानीय निकाय की स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सहभागिता को दर्शाती है. वहीं, बिलासपुर को स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देश में दूसरा स्थान मिला है. इससे शहर की नदी तट आधारित स्वच्छता व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

Chattisgrah News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा  बना देश का सबसे साफ शहर - Chhattisgarhs Cities Shine in Swachh Survekshan  2024 25 Bilha Tops Nation

रायपुर को प्रदेश में मिला पहला स्थान

राजधानी रायपुर ने भी स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी स्थिति मजबूत रखी है. प्रदेश के नगरीय निकायों के बीच रायपुर को पहला स्थान मिला है. हालांकि, इस बार जारी जानकारी में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की राष्ट्रीय रैंकिंग सामने नहीं आई है. इससे पहले के सर्वेक्षण में रायपुर ने इस श्रेणी के 40 शहरों के बीच देश में चौथा स्थान हासिल किया था. साथ ही शहर को मोस्ट प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था.

मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीनों नगरीय निकायों और प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को मिले राष्ट्रीय सम्मान शहरों की बदलती तस्वीर और स्वच्छता के प्रति प्रदेश के लोगों की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं. इस सफलता के पीछे नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और आम नागरिकों का योगदान महत्वपूर्ण है.

समारोह में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

सम्मान समारोह में रायपुर की महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी और बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेंड्रे उपस्थित रहीं. इनके अलावा रायपुर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, बिलासपुर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और सूडा के मिशन डायरेक्टर सुमीत अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के शहरों में बेहतर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर के पोंगरो में अनोखी हाइड्रो पावर पंपिंग योजना तैयार, नदी के बहाव से 135 किसान परिवारों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, बिल्हा ने देशभर में हासिल किया पहला स्थान”

Leave a Comment

और पढ़ें