Rewa News: रीवा में पत्थर से हमला कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, बाइक और मोबाइल चोरी कर भागा था आरोपी
Rewa News: रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के पांती गांव में चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है. 8 नवंबर की रात दुकान में चोरी करने पहुंचे आरोपी ने घर में अकेले रह रहे विद्यार्थी पटेल, उम्र 50 वर्ष, के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी घर से बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया.

रात 3 से 4 बजे के बीच हुई वारदात
जानकारी के अनुसार विद्यार्थी पटेल पांती गांव में गड़ी रोड के पास स्थित अपने घर और दुकान में अकेले रहते थे. 7 और 8 नवंबर की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी चोरी करने के इरादे से दुकान में दाखिल हुआ. इसी दौरान उसने विद्यार्थी पटेल के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनकी जान चली गई, हत्या के बाद आरोपी घर से होंडा शाइन बाइक और मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग निकला. घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को चोरी के प्रयास के साथ हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की गई.
छह दिन की जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए छोटी पांती निवासी धर्मराज यादव उर्फ लल्लू, उम्र 37 वर्ष, को गिरफ्तार किया है. करीब छह दिन की जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर वारदात का खुलासा किया. पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था और इसी दौरान उसने विद्यार्थी पटेल पर हमला किया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. इसके अलावा एक नीले रंग का की-पैड मोबाइल, तीन पत्थर और एक लाठी भी जब्त की गई है. पुलिस ने 14 नवंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया.
चोरी के इरादे से हत्या करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरी के दौरान विद्यार्थी पटेल की हत्या की और घर से सामान लेकर फरार हो गया था. घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी थी. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने चोरी और हत्या के इस मामले का खुलासा किया है.
यह भी पढ़ें : CG News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का सम्मान, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं, बच्चे के जीवन की पहली पाठशाला है आंगनबाड़ी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










