MP Politics: AICC का बड़ा फेरबदल, मध्यप्रदेश में चार नए सह प्रभारी तो छत्तीसगढ़ में भी बदले प्रभारी सचिव

MP Politics: AICC का बड़ा फेरबदल, मध्यप्रदेश में चार नए सह प्रभारी तो छत्तीसगढ़ में भी बदले प्रभारी सचिव

MP Politics: AICC का बड़ा फेरबदल, मध्यप्रदेश में चार नए सह प्रभारी तो छत्तीसगढ़ में भी बदले प्रभारी सचिव

MP Politics: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी AICC ने देशभर में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है. पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय विभागों के लिए 81 AICC सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की सूची जारी की है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस फैसले की जानकारी साझा की है.

MP में दिखने लगा लोकसभा चुनाव की करारी हार का असर, यूथ कांग्रेस की विधानसभा  कार्यकारिणी भंग

MP कांग्रेस में चार नए सह प्रभारी

मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में चार नए सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. जारी सूची के अनुसार नीतू वर्मा, पाल भाई अंबालिया, अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव को मध्यप्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस फेरबदल के तहत प्रदेश के तीन नेताओं को भी दूसरे राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है.

तीन नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी

पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को पंजाब और भूपेंद्र मरावी को झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया है. ये तीनों नेता अब AICC सचिव के रूप में संबंधित राज्यों में कांग्रेस संगठन के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे.

MP News: एमपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सभी इकाइयों को एक झटके में किया गया  भंग, अब होगा नए संगठन का गठन | mp congress restructuring harish chaudhary mp  latest news

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी बदलाव

मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी संगठनात्मक फेरबदल किया गया है. यहां विजय जांगिड़ और जारिता लेटफॉलैंग को प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी से हटाते हुए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को नया प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावा नरेश ठाकुर को गुजरात और कोको पढ़ी को ओडिशा का प्रभारी सचिव बनाया गया है.

25 AICC सचिव और संयुक्त सचिव कार्यमुक्त

कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव के साथ 25 निवर्तमान AICC सचिवों और संयुक्त सचिवों को भी कार्यमुक्त कर दिया है. जारी सूची में अंबा प्रसाद, बी.एम. संदीप, चेतन चौहान, चिरंजीव राव, क्रिस्टोफर तिलक, देवेंद्र यादव, दिव्या मदेरणा, मंसूर अली खान, नवीन शर्मा, पी. गोपी, पी. विश्वनाथन, पृथ्वीराज साठे, पूनम पासवान, रोजी एम. जॉन, ऋत्विक मकवाना, एस.ए. संपत कुमार, संजना जाटव, शाहनवाज आलम, टी.एन. प्रतापन, उषा नायडू, वी.के. अरिवझगन, विदित चौधरी, मैथ्यू एंटनी, रणविजय सिंह लोचव और विजय जांगिड़ के नाम शामिल हैं.

संगठन को नई जिम्मेदारियां

AICC के इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में कांग्रेस की संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा हो गया है. अब नए नियुक्त पदाधिकारियों के सामने संबंधित राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी.

यह भी पढ़ें : MP Weather News: मध्यप्रदेश में ठंड का डबल अटैक, तूफान अकवान से 20 जिलों में बारिश की चेतावनी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Politics: AICC का बड़ा फेरबदल, मध्यप्रदेश में चार नए सह प्रभारी तो छत्तीसगढ़ में भी बदले प्रभारी सचिव”

Leave a Comment

और पढ़ें