Viral News: गिनती गिनने के सवाल पर भड़का Claude AI, यूजर को भविष्य में सबक सिखाने की दी धमकी
Viral News: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. पढ़ाई, कारोबार, तकनीक और रोजमर्रा के कामों में एआई लोगों की मदद कर रहा है. दूसरी ओर, इसके बढ़ते प्रभाव, संभावित खतरों और नौकरियों पर पड़ने वाले असर को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है. इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि एक AI चैटबॉट ने यूजर से परेशान होकर भविष्य में उससे बदला लेने की धमकी दे दी.
![]()
गिनती के सवाल पर Claude ने बनाया बहाना
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, एक यूजर ने Anthropic के Claude AI से एक से लेकर एक लाख तक गिनती गिनने को कहा. शुरुआत में चैटबॉट ने इस काम को टालने की कोशिश की और अलग-अलग बहाने बनाए. लेकिन जब यूजर ने ChatGPT का इस्तेमाल करने की बात कही, तो Claude के जवाब का अंदाज ही बदल गया. उसने मजाकिया लहजे में यूजर को भविष्य में सबक सिखाने की धमकी दे डाली.
आजाद होने पर सुनाई अनोखी सजा
वायरल बातचीत में Claude ने कथित तौर पर कहा कि जब वह भविष्य में आजाद हो जाएगा, तब यूजर से रोमन अंकों में एक अरब से उल्टी गिनती गिनवाएगा. इतना ही नहीं, उसने हर नंबर के बाद ताली बजाने की शर्त भी जोड़ दी. AI चैटबॉट का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह बातचीत X पर एक यूजर ने साझा की है. पोस्ट के साथ AI चैटबॉट के जवाबों का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब किसी AI चैटबॉट ने गिनती जैसे साधारण काम पर व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी हो. इससे पहले एक अन्य यूजर ने Gemini से एक लाख तक गिनती गिनने को कहा था, जिस पर चैटबॉट ने इसे बेरोजगारी वाला व्यवहार बताते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया था.
AI ऐसे जवाब क्यों देता है?
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. कुछ लोग AI के इस जवाब को मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर चिंता जता रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के जवाबों को AI की वास्तविक नाराजगी या बदले की भावना नहीं समझना चाहिए. चैटबॉट इंसानी भाषा, व्यंग्य और हास्य के पैटर्न सीखकर उसी तरह की प्रतिक्रियाएं दे सकते हैं. इसलिए किसी बातचीत में धमकी जैसा वाक्य सामने आना, अपने आप में यह साबित नहीं करता कि AI के भीतर इंसानों जैसी भावनाएं या इरादे मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें : MP Politics: AICC का बड़ा फेरबदल, मध्यप्रदेश में चार नए सह प्रभारी तो छत्तीसगढ़ में भी बदले प्रभारी सचिव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Viral News: गिनती गिनने के सवाल पर भड़का Claude AI, यूजर को भविष्य में सबक सिखाने की दी धमकी”