Rewa News: रीवा में तालाब से मिला तेंदुए का शव, चोट के निशान मिलने से जांच तेज
Rewa News: रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में तालाब से एक तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बिसरा रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
तालाब में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप
रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने तालाब के पानी की सतह पर एक तेंदुए का शव तैरता देखा। यह दृश्य देखते ही आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब से तेंदुए के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को मुंकुदपुर टाइगर सफारी भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
वन विभाग के अनुसार तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत को लेकर संदेह बना हुआ है। फिलहाल मौत के सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बिसरा नमूना जबलपुर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का खुलासा हो सकेगा। तेंदुए की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष बताई जा रही है।
यह भी पढ़े: MP News: विशेष सत्र में CM मोहन का विपक्ष पर प्रहार, 2028 तक हर वादा होगा पूरा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










