Satna News: सतना में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान युवक का हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया
Satna News: सतना में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने सभा में हंगामा किया, यह घटना बीटीआई मैदान स्थित विंध्य व्यापार मेला में हुई, जहां मुख्यमंत्री सभा को संबोधित कर रहे थे, भीड़ में खड़े युवक ने हंगामा शुरू किया, जिसे ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत नियंत्रित किया और उसे हिरासत में लेकर कोलगवां थाने ले गए.
आरोपी की पहचान और पिछली शिकायत
पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान अरुणेश कुशवाहा, पुत्र तेजभान कुशवाहा, निवासी उमरिहा, थाना जसो, के रूप में हुई, उसके खिलाफ शनिवार को जसो थाने में एक मामला दर्ज किया गया था, मामला सोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाले वीडियो को लेकर था, जसो पुलिस के अनुसार, अरुणेश का वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह हाथ में चाकू लेकर भगवान राम और माता सीता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहा था, वीडियो के वायरल होने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और आक्रोशित समाज के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी.
कानूनी कार्रवाई और जांच
जसो थाने के टीआई बृजभान सिंह ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196(1)(क), 299 और 253(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस ने वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है, आरोपी को जसो थाने में हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: विंध्य क्षेत्र के रीवा हवाई अड्डे का विकास, अब एयरबस-320 विमानों की होगी उड़ान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









