CG News: नवागढ़ में मिले 5वीं–6वीं शताब्दी के पुरातात्विक अवशेषों के सर्वे के निर्देश, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया संज्ञान
CG News: छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कोंडागांव जिला के नवागढ़ क्षेत्र में मिले प्राचीन पुरातात्विक अवशेषों को लेकर त्वरित संज्ञान लिया है और अधिकारियों को स्थल निरीक्षण व विस्तृत सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं.
विशेषज्ञ दल करेगा विस्तृत अध्ययन
मंत्री ने पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय को निर्देश दिया है कि विशेषज्ञों की टीम नवागढ़ क्षेत्र में जाकर प्राचीन प्रतिमाओं और अन्य अवशेषों का गहन अध्ययन करे, इसके तहत क्षेत्र में मौजूद प्रतिमाओं, स्थापत्य अवशेषों, शिल्प कलाकृतियों और संभावित पुरातात्विक स्थलों का सूक्ष्म निरीक्षण किया जाएगा.

5वीं–6वीं शताब्दी के अवशेष मिलने की संभावना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में 5वीं–6वीं शताब्दी ईस्वी से संबंधित प्राचीन प्रतिमाएं और अन्य ऐतिहासिक अवशेष मिलने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में इन धरोहरों के ऐतिहासिक महत्व को समझने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन और दस्तावेजीकरण बेहद जरूरी माना जा रहा है.
संरक्षण और विकास की योजना
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर इन पुरातात्विक अवशेषों के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, यदि स्थल का ऐतिहासिक महत्व प्रमाणित होता है तो इसे संरक्षित पुरातात्विक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी पहल की जाएगी.

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान
मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्राचीन सभ्यताओं, स्थापत्य कला और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से परिपूर्ण रही है, प्रदेश के कई क्षेत्रों में ऐसे ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं जिनका व्यवस्थित अध्ययन और संरक्षण आवश्यक है.
पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
राज्य सरकार का प्रयास है कि पुरातात्विक स्थलों को संरक्षण के साथ-साथ अध्ययन, शोध और सांस्कृतिक पर्यटन के दृष्टिकोण से भी विकसित किया जाए, इससे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय स्तर पर पर्यटन व रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र और अहम विधेयकों पर हुई चर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










