CG News: सीएम साय ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पश्चिम बंगाल में किया भव्य रोड शो और रैलियां
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे और झारग्राम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इसके बाद बिनपुर, गोपीवल्लभपुर और नयाग्राम विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन रैलियों में भी उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया।
सीएम साय की प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल से लौटकर सीएम साय ने कहा कि ममता बनर्जी की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अपार जनसैलाब उमड़ा और प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में भी भारी संख्या में जनता शामिल हुई। सीएम ने कहा कि वहां की जनता TMC सरकार के खिलाफ आक्रोशित है।
भाजपा की चुनावी रणनीति
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया है। सीएम साय बंगाल में भाजपा के चार प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाने और उनके समर्थन में प्रचार करने गए थे।
यह भी पढ़ें : CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने मातृत्व वन में सीता अशोक का पौधा रोपित कर बढ़ाया पर्यावरण संरक्षण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
