CG News: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर 0.60% सेस खत्म, घर-जमीन खरीदना हुआ सस्ता

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर 0.60% सेस खत्म, घर-जमीन खरीदना हुआ सस्ता

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर 0.60% सेस खत्म, घर-जमीन खरीदना हुआ सस्ता

CG News: छत्तीसगढ़ में घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है, राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% सेस खत्म कर दिया है, जिससे आम नागरिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

मध्यमवर्ग और किसानों को फायदा

इस फैसले से मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, सरकार के अनुसार, इससे जनता पर पड़ने वाला लगभग 460 करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ कम होगा, ग्रामीण क्षेत्रों में अब वर्गमीटर की जगह फिर से हेक्टेयर आधारित मूल्यांकन लागू किया गया है, जिससे छोटे जमीन मालिकों को सीधा लाभ मिलेगा.

Land prices are lower, so real estate benefits, houses will get cheaper

सरल हुई प्रक्रिया

कृषि भूमि पर ढाई गुना मूल्यांकन और पेड़ों के अलग मूल्यांकन जैसे जटिल नियम समाप्त कर दिए गए हैं, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया अब आसान और किफायती हो गई है, अब रजिस्ट्री के साथ ही स्वतः नामांतरण (म्यूटेशन) की सुविधा मिलेगी, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

आधार और लोकेशन ट्रैकिंग अनिवार्य

रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आधार आधारित सत्यापन और लोकेशन ट्रैकिंग को अनिवार्य किया गया है, राज्य के 10 पंजीयन कार्यालयों को पीपीपी मोड पर आधुनिक बनाया जा रहा है, जहां एसी और वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, सरकार का यह फैसला आम नागरिकों, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा, इससे न केवल रजिस्ट्री प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: जल जीवन मिशन 2.0 पर केंद्र-राज्य के बीच एमओयू, छत्तीसगढ़ के 3000 गांवों तक पहुंचेगा पेयजल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें