CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: अंबिकापुर में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स आमने-सामने

CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: अंबिकापुर में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स आमने-सामने

CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: अंबिकापुर में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स आमने-सामने

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का अंबिकापुर शहर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह है, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के करीब 30 राज्यों से 144 पुरुष और महिला रेसलर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह मंच जनजातीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर दे रहा है।

CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य आगाज,

तीन चरणों में होगा आयोजन

अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में 28 से 31 मार्च तक कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे, जहां दर्शकों को हर दिन जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, प्रतियोगिता को रोजाना तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, सुबह 8 से 9 बजे, 11 से 2 बजे और शाम 4 बजे से समापन तक, जिससे पूरे दिन खेल का उत्साह बना रहेगा।

लाइव प्रसारण की सुविधा

दर्शक इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर देख सकेंगे, जिससे देशभर में इस प्रतियोगिता का आनंद लिया जा सकेगा, खेल विभाग ने खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की है, ताकि प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न हो सके, यह आयोजन स्थानीय युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगा और उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देगा।

यह भी पढ़ें : CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: जगदलपुर पहुंची केरल एथलेटिक्स टीम, लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें