CG News: BBM डिवीजन के 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की जताई इच्छा, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया आश्वासन
CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे आत्मसमर्पण के बीच BBM डिवीजन के नक्सलियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा है, पत्र में उल्लेख किया गया है कि, 15 नक्सली हथियारों सहित 2 से 3 मार्च तक आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, यह पत्र पश्चिम सब-ब्यूरो सचिव विकास द्वारा जारी किया गया.
आत्मसमर्पण के पीछे बताए गए कारण
नक्सलियों ने पत्र में मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है, लेकिन सुरक्षा की गारंटी की अपील की है, उन्होंने आत्मसमर्पण में देरी के कारण भी बताए,
• केंद्रीय कमेटी (CC) के निर्णय का इंतजार
• आत्मसमर्पण के बाद बैरकों में रखने और केस में फंसाने की आशंका
• कॉम्बिंग के दौरान मुठभेड़ का डर

सरेंडर की योजना और सदस्य संख्या
पत्र के अनुसार कुल 15 सदस्य आत्मसमर्पण के लिए तैयार हैं, जिनमें:
• DVC – 3
• AC – 5
• PM – 7
वे महासमुंद जिले में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहे हैं और 31 मार्च के लक्ष्य से 28 दिन पहले ही मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं.

सुरक्षा और मार्ग की मांग
नक्सलियों ने आग्रह किया है कि, पुलिस कॉम्बिंग और दबाव की कार्रवाई अस्थायी रूप से रोकी जाए, ताकि वे सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थान तक पहुंच सकें, साथ ही ओडिशा पुलिस को सूचना देकर बलांगीर और बरगढ़ में सर्च ऑपरेशन रोकने की मांग भी की गई है.
गृहमंत्री का बयान और आश्वासन
गृहमंत्री विजय शर्मा ने पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, नक्सलियों ने पुनर्वास की इच्छा जताई है और उनकी संख्या 15 से अधिक भी हो सकती है, उन्होंने आश्वासन दिया कि, सरकार उनके सुरक्षित मार्ग, स्वास्थ्य और पुनर्वास का पूरा ध्यान रखेगी, इस संबंध में वे जल्द ही एक वीडियो संदेश जारी करेंगे, जिसमें नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें : CG News: भिलाई में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, सीएम साय होंगे शामिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










