CG News: छत्तीसगढ़ में 2025-26 धान खरीदी सीजन समाप्त, महासमुंद और अंबिकापुर में रिकॉर्ड उपार्जन

CG News: छत्तीसगढ़ में 2025-26 धान खरीदी सीजन समाप्त, महासमुंद और अंबिकापुर में रिकॉर्ड उपार्जन

CG News: छत्तीसगढ़ में 2025-26 धान खरीदी सीजन समाप्त, महासमुंद और अंबिकापुर में रिकॉर्ड उपार्जन

CG News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई, लगभग दो महीने तक सरकारी केंद्रों पर किसानों ने अपनी फसल बेची, खरीदी के अंतिम दिन भी केंद्रों पर भारी भीड़ देखी गई, कई स्थानों पर टोकन सिस्टम के माध्यम से धान खरीदी की गई, अब आगे की प्रक्रिया में धान का भंडारण और मिलिंग का काम शुरू होगा.

खरीदी चुनौतीपूर्ण, पारदर्शिता बनी रही

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, इस बार धान खरीदी चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन सरकार ने केवल सही और वैध धान ही खरीदा, उन्होंने बताया कि, पिछले साल की तुलना में इस बार खरीदी लगभग 10 लाख मीट्रिक टन कम रही, क्योंकि अवैध धान की बड़ी मात्रा जब्त की गई, मंत्री ने कहा कि, इस फैसले से बिचौलियों को कोई मौका नहीं मिला और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई.

CG News:खरीफ विपणन वर्ष 2025-26: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज

महासमुंद में सबसे अधिक उपार्जन

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में महासमुंद जिले में 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 1,48,418 किसानों से कुल 10,187 मीट्रिक टन धान खरीदा गया, इसमें मोटा धान 8,17,029, पतला 32.80, और सर्ना 1,83,125 मीट्रिक टन शामिल है.

अंबिकापुर में किसानों को मिला सीधा लाभ

अंबिकापुर जिले में 51,715 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा, इस खरीदी से किसानों को प्रत्यक्ष भुगतान उनके बैंक खातों में किया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई.

अन्य जिलों की खरीदी की स्थिति

इस साल अन्य जिलों में भी खरीदी पूरी हो चुकी है,
• बेमेतरा: 8,54,000 मीट्रिक टन
• बलौदाबाजार: 7,91,000 मीट्रिक टन
• बालोद: 7,89,000 मीट्रिक टन
• बिलासपुर: 6,75,000 मीट्रिक टन

अब भंडारण और मिलिंग की तैयारी

धान खरीदी समाप्त होने के बाद अब भंडारण और मिलिंग का काम शुरू होगा, प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है और किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: बोर्ड परीक्षा से पहले छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल ने शुरू की हेल्पलाइन, छात्रों को तनाव-समस्याओं का मिलेगा समाधान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें