CG News: हिंसा छोड़ विकास की राह पर 29 युवा, मुख्यमंत्री साय ने कहा – यह भरोसे और सुरक्षा की जीत
CG News: छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है, सुकमा जिले के गोण्डा क्षेत्र में सक्रिय रहे 29 भटके युवाओं ने हिंसा और भटकाव का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है, इसे नक्सल प्रभावित इलाकों में बदलते हालात का बड़ा संकेत माना जा रहा है.
मुख्यमंत्री साय का स्पष्ट संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि उस भरोसे, सुरक्षा और स्थिरता का प्रमाण है, जो अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लौट रहा है, उन्होंने कहा कि, यह बदलाव सरकार की स्पष्ट नीति और स्थानीय जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम है.

डर से निकल रहे हैं नक्सल प्रभावित इलाके
मुख्यमंत्री ने कहा कि, जिन क्षेत्रों में कभी भय, दबाव और असुरक्षा का माहौल बना रहता था, वहाँ अब सुरक्षा शिविरों की सशक्त मौजूदगी और प्रशासन की सक्रियता से हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं, आम लोगों का भरोसा शासन और व्यवस्था पर मजबूत हुआ है.
विकास योजनाओं से बदली ज़मीनी तस्वीर
सुकमा और आसपास के क्षेत्रों में सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन वितरण, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने आम नागरिकों के जीवन में ठोस और सकारात्मक बदलाव लाया है, विकास कार्यों की सीधी पहुंच से लोगों को नई दिशा और उम्मीद मिली है.
हिंसा छोड़ने वालों के लिए सरकार की स्पष्ट नीति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोहराया कि, राज्य सरकार की नीति बिल्कुल साफ है, जो युवा हिंसा छोड़कर संविधान और विकास का रास्ता अपनाएगा, उसके लिए सरकार सम्मानजनक जीवन, बेहतर अवसर और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगी.

पुनर्वास और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर
राज्य सरकार द्वारा पुनर्वास, कौशल विकास, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि, मुख्यधारा में लौटे युवाओं को समाज में स्थिरता, सम्मान और आत्मनिर्भरता मिले.
आदिवासी अंचलों में लौटी उम्मीद की रोशनी
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, 29 युवाओं की मुख्यधारा में वापसी यह साबित करती है कि, अब छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में डर की जगह भरोसा और अंधेरे की जगह उम्मीद ने ले ली है, यह परिवर्तन केवल सुरक्षा अभियानों का परिणाम नहीं, बल्कि संवाद, विकास और पुनर्वास को प्राथमिकता देने वाली संवेदनशील शासन व्यवस्था की सफलता है.
यह भी पढ़ें : CG News: सरकारी कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी, जनवरी से मिलेगा भुगतान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










