CG News: नवा रायपुर में ‘आदि परब-2026’, दो दिन तक दिखेगी जनजातीय संस्कृति की अनोखी झलक

CG News: नवा रायपुर में ‘आदि परब-2026’, दो दिन तक दिखेगी जनजातीय संस्कृति की अनोखी झलक

CG News: नवा रायपुर में ‘आदि परब-2026’, दो दिन तक दिखेगी जनजातीय संस्कृति की अनोखी झलक

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की परिकल्पना और निर्देश पर 13 और 14 मार्च 2026 को नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में “परंपरा से पहचान तक – आदि परब 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। दो दिवसीय इस महोत्सव में प्रदेश की विविध जनजातीय परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

कई राज्यों के जनजातीय समुदाय होंगे शामिल

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से आदिम जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की 43 जनजातियों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय समुदाय भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तर के जनजातीय कलाकार, शिल्पकार और सांस्कृतिक दल अपनी पारंपरिक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को जनजातीय जीवन शैली से परिचित कराएंगे।

CG News: सीएम के निर्देशन में 'आदि परब-2026' का भव्य आयोजन

पहली बार एक मंच पर दिखेगी 43 जनजातियों की संस्कृति

आदि परब-2026 के दौरान राज्य की 43 जनजातीय समुदायों की पारंपरिक वेशभूषा, रहन-सहन, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विशेषताओं को पहली बार एक ही मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय पहचान को मजबूत करने, उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और पारंपरिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

आदि-परिधान शो और आदि रंग महोत्सव होंगे आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान “आदि-परिधान जनजातीय अटायर शो” विशेष आकर्षण रहेगा, जिसका आयोजन 13 मार्च को सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक और 14 मार्च को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा “आदि रंग – जनजातीय चित्रकला महोत्सव” में जनजातीय कलाकार अपनी पारंपरिक चित्रकला और विशिष्ट कला शैलियों का प्रदर्शन करेंगे, जिससे दर्शकों को जनजातीय कला की विविधता देखने का अवसर मिलेगा।

आदि-हाट में मिलेगा जनजातीय हस्तशिल्प का बाजार

इस आयोजन के दौरान “आदि-हाट जनजातीय शिल्प मेला” भी लगाया जाएगा, जहां छत्तीसगढ़ के जनजातीय हस्तशिल्प, वनोपज और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। इससे जनजातीय कारीगरों और शिल्पकारों को अपनी कला को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने और आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें : CG News: पीएम किसान उत्सव में किसानों को बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे 22वीं किस्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें