CG News: रायपुर से रीवा तक हवाई सफर शुरू, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

CG News: रायपुर से रीवा तक हवाई सफर शुरू, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

CG News: रायपुर से रीवा तक हवाई सफर शुरू, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

CG News: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मंगलवार को पहली फ्लाइट से रायपुर पहुंचे, रायपुर और रीवा के बीच शुरू हुई यह हवाई सेवा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, रायपुर पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला विंध्यनाचल कल्याण सर्व समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए, जहां नई हवाई सेवा की सौगात के लिए उनका सम्मान किया गया.

Chhattisgarh Air services from Surguja are closed

अब सफर हुआ आसान

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, पहले रायपुर से रीवा का सफर पूरा करने में एक दिन लग जाता था, लेकिन अब यह दूरी महज 1 घंटा 10 मिनट में तय की जा सकेगी, यह सुविधा आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, उन्होंने कहा कि, बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा, आसान आवागमन से निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे.

जनता की भूमिका अहम

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, हवाई सेवा शुरू करना सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन इसे सफल बनाए रखना अब जनता के हाथ में है, यदि लोग इसका अधिक उपयोग करेंगे, तो यह सेवा लंबे समय तक जारी रह सकेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्रीय विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें