CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर मंजूरी, CM साय बोले – छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक कदम
CG News: भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-ऑल वेदर ऑपरेशन (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है, इस फैसले के साथ अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा.
अब हर मौसम में सुरक्षित हवाई सेवाएं
इस स्वीकृति के बाद कोहरे, बारिश या खराब मौसम के दौरान भी विमानों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सकेगी, यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक हवाई सेवाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

व्यापार, उद्योग और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है.
छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर मजबूत स्थान
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि, यह निर्णय न केवल बिलासपुर एयरपोर्ट बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की नई दिशा देगा, इससे राज्य की स्थिति राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और सशक्त होगी.
प्रदेश के विकास को मिलेगा नया इंजन
मुख्यमंत्री साय के अनुसार ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी से प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ेंगे, यह पहल छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकासशील राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की पहली बैठक संपन्न
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










