CG News: रायगढ़ में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर

CG News: रायगढ़ में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर

CG News: रायगढ़ में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कुंजरा में जल्द ही एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय खोला जा रहा है, यह महाविद्यालय उच्च और रोजगारोन्मुखी शिक्षा का नया द्वार खोलेगा और आदिवासी, अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा.

स्थानीय बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान

लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ जैसे दुर्गम वनांचल क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियां अब अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी, यह लंबे समय से वनांचल क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग थी.

Cg News : वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा  एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय - The Guptchar

मुख्यमंत्री की मंशा और जिला प्रशासन की पहल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले में एएनएम महाविद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक निर्देश दिए, जिला प्रशासन ने इन निर्देशों के अनुसार ठोस पहल शुरू कर दी है, यह अभिनव कदम रोजगारपरक और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

पैनआईआईटी एलुमनी फाउंडेशन द्वारा संचालन

महाविद्यालय का संचालन देश की प्रतिष्ठित संस्था पैनआईआईटी एलुमनी फाउंडेशन करेगी, यह सुनिश्चित करेगा कि, शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता उच्च स्तर की बनी रहे, प्रारंभिक वर्ष में महाविद्यालय में 120 सीटों के साथ पढ़ाई शुरू होगी.

अधोसंरचना और संसाधनों की तैयारी

• शासकीय भवन का जीर्णोद्धार जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराया जाएगा,
• पैनआईआईटी एलुमनी फाउंडेशन द्वारा आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे,
• छात्राओं का चयन आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली 12वीं उत्तीर्ण प्रतिभाशाली बेटियों को प्राथमिकता देते हुए किया जाएगा.

संपूर्ण शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था

• छात्राओं को पूरे अध्ययन काल में शिक्षा, पुस्तकें, आवास, भोजन और कॉलेज आने-जाने की सुविधा मिलेगी,
• दो वर्षीय अध्ययन पूर्ण होने पर उन्हें राज्य, जिला और राष्ट्रीय प्रतिष्ठित अस्पतालों में 100% रोजगार की व्यवस्था मिलेगी,
• छात्राएं एम्स, चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में शासकीय, संविदा या अशासकीय सेवाओं के लिए दक्ष बनेंगी,
• इसके साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का अवसर भी उनके लिए खुला रहेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी की वापसी, एलायंस एयर फिर से शुरू करेगी उड़ान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें