CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थापना दिवस पर सजेगा ‘अरपा महोत्सव’, 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM साय होंगे मुख्य अतिथि
CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर 10 फरवरी को जिला स्तरीय अरपा महोत्सव का भव्य आयोजन पेण्ड्रा के मल्टीपर्पज स्कूल मैदान में किया जाएगा, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उच्चस्तरीय बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की है.
300 जोड़ों का सामूहिक विवाह
महोत्सव का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा, इस दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि भी वितरित की जाएगी, जिससे कार्यक्रम सेवा और सहयोग का प्रतीक बनेगा.
विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिला चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन, विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

पंचायतों और निकायों का सम्मान
कार्यक्रम में 51 टीबी मुक्त पंचायतों, 71 बाल विवाह मुक्त पंचायतों तथा जिले के 2 नगरीय निकायों को विशेष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जो जिले की सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य उपलब्धियों को दर्शाता है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला आकर्षण
महोत्सव स्थल पर विभागीय स्टॉल्स, फूड जोन, झूले और बच्चों के लिए मेला लगाया जाएगा, शाम को स्थानीय और प्रदेश स्तरीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.
प्रशासनिक तैयारियां पूरी
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, हेलीपैड, पार्किंग, यातायात, पेयजल और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि महोत्सव गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके.
यह भी पढ़ें : CG News: 31 मार्च मिशन पर केंद्रित रणनीति, रायपुर में गृहमंत्री अमित शाह की हाईलेवल बैठक शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










