CG News: बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, वीर नारायण सिंह और रानी दुर्गावती को किया याद
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में आयोजित गोंड समाज के बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

संस्कृति को सहेजने का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि, ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं, उन्होंने लोगों से अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने की अपील की, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने कहा कि, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा.

रानी दुर्गावती के साहस का स्मरण
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया, उन्होंने कहा कि, उनका जीवन देशभक्ति और आत्मसम्मान की मिसाल है, इस कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक संदीप साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: नवरात्रि पर रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, प्रदेश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










