CG News: छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी ठप

CG News: छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी ठप

CG News: छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी ठप

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, इस दिन सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे, जिससे लोगों को त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा।

बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी बंद

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश Negotiable Instruments Act, 1881 के तहत घोषित किया गया है, इस कारण प्रदेश के सभी बैंकों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा और किसी प्रकार का लेन-देन नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक सहित सामान्य अवकाश की घोषणा, सामान्य प्रशासन विभाग  ने जारी किया आदेश - CG NEWS TODAY

कर्मचारियों की मांग पर फैसला

जानकारी के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है, प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर रामनवमी पर अवकाश की मांग रखी थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंकिंग और अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि अवकाश के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जनगणना की तैयारी में सख्ती

दूसरी ओर, जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है.

मई-जून में होगा अहम कार्य

आदेश के अनुसार 1 मई से 30 जून 2026 के बीच मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा, यह जनगणना का पहला और महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है।

यह भी पढ़ें : CG News: हनुमान जयंती पर रायपुर में 5 दिवसीय भव्य रामकथा, CM साय और राज्यपाल होंगे शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें