CG News: ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’: खेल, पर्यटन और संस्कृति का भव्य संगम

CG News: ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’: खेल, पर्यटन और संस्कृति का भव्य संगम

CG News: ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’: खेल, पर्यटन और संस्कृति का भव्य संगम

CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन 22 मार्च को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जा रहा है, यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा रनिंग इवेंट होगा, जो खेल के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा देगा.

प्रकृति के बीच दौड़ का अनोखा अनुभव

मैराथन की शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से होगी और समापन विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर होगा, इस रूट पर प्रतिभागियों को बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत अनुभव मिलेगा.

जगदलपुर 22मार्च 2026/ बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में वन मंत्री श्री केदार  कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप और विधायक श्री किरण देव के द्वारा झंडी ...

“यह सिर्फ मैराथन नहीं, उत्सव है”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन को छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया, उन्होंने कहा कि, यह केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि परंपरा, प्रकृति और जनभागीदारी का उत्सव है, “बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा” के संदेश के साथ यह कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएगा.

हर वर्ग के लिए दौड़ की श्रेणियां

मैराथन में 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल की गई है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग भाग ले सकें, प्रतिभागियों के लिए 25 लाख रुपये की आकर्षक प्राइज मनी रखी गई है, पंजीकरण शुल्क मात्र 299 रुपये है, जबकि बस्तर संभाग के प्रतिभागियों के लिए यह पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026, आत्मसमर्पित नक्सली भी होंगे शामिल

सुरक्षा और सुविधाओं का खास इंतजाम

पूरे रूट पर रिफ्रेशमेंट पॉइंट्स, मेडिकल सपोर्ट और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, साथ ही बेहतर रूट मैनेजमेंट सुनिश्चित किया गया है, प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल, ई-सर्टिफिकेट और प्रोफेशनल फोटोग्राफ्स भी दिए जाएंगे, इसके अलावा जुम्बा सेशन और लाइव डीजे जैसे कार्यक्रम आयोजन को और आकर्षक बनाएंगे.

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

‘Run for Nature, Run for Culture’ थीम के साथ यह मैराथन बस्तर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाएगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि, इससे बस्तर को एक प्रमुख पर्यटन और स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान मिलेगी, साथ ही स्थानीय युवाओं, कलाकारों और व्यवसायों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में ‘बाल मैत्री’ पहल: आंगनबाड़ी से स्कूल तक बच्चों के सफर को बना रही सहज और आत्मविश्वासी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें