CG News: बस्तर पण्डुम 2026: जनजातीय कला और संस्कृति का महोत्सव
CG News: बस्तर पण्डुम छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र का प्रमुख सांस्कृतिक, सामुदायिक और प्राकृतिक उत्सव है, यह आयोजन जनजातीय परंपराओं, लोक कलाओं और जीवन शैली को संरक्षित और प्रदर्शित करने का अनोखा अवसर प्रदान करता है, उत्सव में पारंपरिक नृत्य, मांदर-बांसुरी संगीत, लोक वेशभूषा, काष्ठ, बांस और धातु शिल्प, तथा पारंपरिक खान-पान का प्रदर्शन किया जाएगा, यह कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों और युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है.
तीन गुना बढ़ी जनभागीदारी
2026 में बस्तर पण्डुम ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 15,596 प्रतिभागियों के मुकाबले इस बार 54,745 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, दन्तेवाड़ा जिले ने 24,267 पंजीयन के साथ सबसे अधिक योगदान दिया, जबकि कांकेर, बीजापुर और सुकमा जिलों ने भी हजारों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

मुख्य आकर्षण और प्रतियोगिताएं
संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 07 से 09 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा, जिला स्तर की प्रतियोगिता से चयनित 84 दल और 705 कलाकार इस दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, तीन दिनों में मुख्य आकर्षण होंगे – जनजातीय नृत्य की थाप, पारंपरिक गीत और नाटकों का मंचन, कुल 12 विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें 192 कलाकार जनजातीय नृत्य और 134 कलाकार जनजातीय नाटक में हिस्सा लेंगे.
सांस्कृतिक विविधता का संगम
इस आयोजन में 65 कलाकार पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन प्रस्तुत करेंगे, जबकि 56 प्रतिभागी जनजातीय व्यंजनों की खुशबू फैलाएंगे, इसके अतिरिक्त, बस्तर की दुर्लभ वन औषधियां, चित्रकला, शिल्प कला, आभूषण और आंचलिक साहित्य का प्रदर्शन भी होगा, यह उत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, कला और स्वाद का अनोखा संगम है.

महिलाओं का सक्रिय योगदान
संभाग स्तर पर चयनित 705 प्रतिभागियों में 340 महिलाएं और 365 पुरुष शामिल हैं, यह भागीदारी दर्शाती है कि, बस्तर की महिलाएं संस्कृति को आगे बढ़ाने और संरक्षित करने में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान कर रही हैं.
बस्तर पण्डुम 2026: अविस्मरणीय आयोजन
बस्तर पण्डुम 2026 अपनी भव्यता, विशाल जन-भागीदारी और समृद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अविस्मरणीय बन रहा है, यह उत्सव न केवल बस्तर की संस्कृति को संरक्षित करता है, बल्कि युवाओं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने में भी सफल हो रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर का बदलता चेहरा: चांदामेटा नक्सलियों से सामान्य जीवन की ओर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










