CG News: बस्तर पंडुम 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन, बोलीं – शांति और विकास की ओर बढ़ रहा बस्तर
CG News: जगदलपुर में आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी सांस्कृतिक महाकुंभ बस्तर पंडुम 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया, इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे.
माओवाद से शांति की ओर बढ़ता बस्तर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि, पिछले चार दशकों तक बस्तर माओवादी हिंसा से प्रभावित रहा, जिसका सबसे अधिक नुकसान युवाओं और आदिवासी समाज को हुआ, उन्होंने कहा कि, भारत सरकार की निर्णायक कार्रवाई और स्थानीय सहयोग से अब बस्तर भय और असुरक्षा के माहौल से बाहर निकल रहा है.
हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौट रहे युवा
राष्ट्रपति ने कहा कि, बड़ी संख्या में लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं, इससे क्षेत्र में शांति बहाल हो रही है और विकास की गति तेज हुई है, यह परिवर्तन पूरे देश के लिए सकारात्मक संकेत है.
सरेंडर करने वालों के लिए सरकारी योजनाएं
राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि, हथियार छोड़ चुके लोगों के लिए सरकार कई विकास और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे वे सम्मानजनक और सामान्य जीवन जी सकें, सरकार और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों से बस्तर में विकास का नया सूर्योदय हो रहा है.

गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास
उन्होंने कहा कि, अब बस्तर के गांवों तक सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं, वर्षों से बंद स्कूल दोबारा खुल रहे हैं और बच्चे शिक्षा से जुड़ रहे हैं, यह बदलाव लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है.
युवाओं से राष्ट्रपति की अपील
राष्ट्रपति ने युवाओं से अपील की कि, वे भटकाने वाली विचारधाराओं से दूर रहें और संविधान व लोकतंत्र में विश्वास रखें, उन्होंने कहा कि, ओडिशा के एक छोटे से गांव की बेटी का राष्ट्रपति बनना भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है.
बस्तर पंडुम छत्तीसगढ़ की आत्मा है – मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, राष्ट्रपति का बस्तर पंडुम में आगमन बस्तर के लिए आशीर्वाद है, उन्होंने बताया कि, यह आयोजन जनजातीय कलाकारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, मुख्यमंत्री ने कहा कि, जहां कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, आज वहां स्कूल की घंटियां सुनाई दे रही हैं, बस्तर पंडुम केवल उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में खुशियों के पहले मातम, बेटे की शादी का निमंत्रण देने जा रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
