CG News: बस्तर पंडुम को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ, अमित शाह होंगे समापन समारोह में शामिल
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आयोजित होने वाला बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय महोत्सव इस बार राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान हासिल करने जा रहा है, महोत्सव में देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन नेताओं की सहभागिता से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच मिलेगा.
राष्ट्रपति करेंगी बस्तर पंडुम का शुभारंभ
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर पहुंचेंगी, राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर पंडुम को राष्ट्रीय गौरव प्राप्त होगा और जनजातीय संस्कृति को देशभर में नई पहचान मिलेगी.
![]()
समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह
बस्तर पंडुम के समापन समारोह में 8 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे, इस अवसर पर वे बस्तर की सांस्कृतिक विविधता और जनजातीय परंपराओं से रूबरू होंगे.
प्रशासन अलर्ट मोड पर
राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास को देखते हुए राज्य प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर सभी तैयारियों की समीक्षा की.

सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं और आवागमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जमीनी तैयारियों की जानकारी भी ली गई.
उच्चस्तरीय बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी
बैठक में जनसंपर्क सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी की रात रायपुर पहुंचेंगे, 8 फरवरी को वे रायपुर में नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और गृह मंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे, इसके बाद अमित शाह बस्तर पहुंचकर बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे.
यह भी पढ़ें : CG News: प्रदेश में 5000 शिक्षक भर्ती की तैयारी, फरवरी में आ सकता है विज्ञापन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










