CG News: छत्तीसगढ़ में कॉमन्स नीति पर बड़ा मंथन, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर जोर

CG News: छत्तीसगढ़ में कॉमन्स नीति पर बड़ा मंथन, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर जोर

CG News: छत्तीसगढ़ में कॉमन्स नीति पर बड़ा मंथन, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर जोर

CG News: रायपुर के नवा रायपुर स्थित जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय संवाद सम्मेलन ‘छत्तीसगढ़ कॉमन्स क्विनिंग’ का समापन हो गया। समापन अवसर पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने जनजातीय समुदाय की प्रकृति संरक्षण में भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
मंत्री नेताम ने कहा कि देशभर में 10 करोड़ से अधिक जनजातीय लोग रहते हैं, जिनकी जल, जंगल, जमीन और पहाड़ों से गहरी आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों को देवतुल्य मानकर उनका संरक्षण करता है, जिससे वे प्रकृति के सबसे बड़े संरक्षक बनते हैं।

CG News:-छत्तीसगढ़ कॉमन्स क्विनिंग' के समापन समारोह में

टास्क फोर्स का गठन होगा

मंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार जनजातीय समस्याओं और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के लिए एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित करेगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष कार्यान्वयन समिति भी बनाई जाएगी।

PESA और वनाधिकार कानून पर फोकस

उन्होंने कहा कि PESA और वनाधिकार अधिनियम (FRA) के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, विशेषकर सीमांकन से जुड़ी चुनौतियों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। मंत्री ने दोहराया कि समुदाय केवल संसाधनों के उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि उनके संरक्षक भी हैं।

CG News:-छत्तीसगढ़ कॉमन्स क्विनिंग' के समापन समारोह में

कॉमन्स भूमि और सामुदायिक शासन

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि जनजातीय समाज का प्रकृति से गहरा संबंध है और उनकी सांस्कृतिक विरासत जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है। सम्मेलन में यह भी सामने आया कि छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख एकड़ कॉमन्स भूमि ग्रामीण जीवन की रीढ़ है।

विशेषज्ञों की भागीदारी

इस सम्मेलन में देशभर से 300 से अधिक विशेषज्ञ, शोधकर्ता और ग्राम प्रमुख शामिल हुए, जहां सामुदायिक शासन और संसाधन प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई।

सांस्कृतिक संरक्षण की पहल

सम्मेलन में जनजातीय लोकगीतों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के संरक्षण के लिए एक विशेष स्टूडियो स्थापित करने की योजना भी साझा की गई, यह सम्मेलन नीति निर्माण के साथ-साथ जनजातीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन, पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन को बताया प्रेरणा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें