CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, अब ‘गृह एवं अधोसंरचना विकास मंडल’ के नाम से जानी जाएगी संस्था
CG News: छत्तीसगढ़ में शहरी और आवासीय विकास को नई दिशा देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है, वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत ‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026’ विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया, अब ‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल’ का नाम बदलकर ‘छत्तीसगढ़ गृह एवं अधोसंरचना विकास मंडल’ कर दिया गया है.
सिर्फ नाम नहीं, बढ़ी जिम्मेदारी
यह बदलाव केवल नाम तक सीमित नहीं है, बल्कि मंडल को एक मल्टी-डायमेंशनल इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी के रूप में विकसित किया जाएगा, अब यह संस्था आवास के साथ-साथ सड़क, कनेक्टिविटी और अन्य शहरी बुनियादी ढांचे के विकास पर भी काम करेगी.

आर्थिक मजबूती और बड़ी उपलब्धियां
सरकार ने पिछले दो वर्षों में मंडल को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं,
• 735 करोड़ रुपये का कर्ज पूरी तरह चुका दिया गया
• 3,050 करोड़ रुपये की लागत से 78 परियोजनाएं जारी
• प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY 2.0) के तहत 2,000 EWS आवास स्वीकृत
• राज्य के 33 में से 27 जिलों में सक्रिय कार्य
‘अर्बन कॉरिडोर’ से बदलेगी तस्वीर
सरकार की योजना रायपुर, नवा रायपुर, भिलाई-दुर्ग और राजनांदगांव को जोड़कर एक बड़ा शहरी कॉरिडोर विकसित करने की है, करीब 650 करोड़ रुपये की पुनर्विकास परियोजनाओं की DPR तैयार हो चुकी है, जिससे पुराने शहरों को आधुनिक रूप दिया जाएगा.
आवास और विकास को मिलेगी नई दिशा : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि, इससे राज्य में किफायती आवास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा, उन्होंने कहा कि, सरकार “संकल्प से सिद्धि” के लक्ष्य के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: CM साय ने रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, वीरता और बलिदान को किया नमन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










