CG News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल ₹10 सस्ता, डीजल एक्साइज ड्यूटी से मुक्त, सीएम साय ने जताया आभार
CG News: केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए इसे घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया है, वहीं डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है, इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

CM साय ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि, यह कदम देश के हर वर्ग के लिए राहत लेकर आएगा, सीएम ने कहा कि, इस फैसले से परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग सभी को सीधा फायदा होगा और महंगाई के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी.

वैश्विक संकट में संवेदनशील फैसला
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे वैश्विक संकट के दौर में लिया गया संवेदनशील निर्णय बताया, उन्होंने कहा कि, सरकार आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहती, जो उसकी जनहितकारी सोच को दर्शाता है.
पीएम की दूरदर्शिता का उदाहरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है, यह निर्णय उनकी दूरदर्शिता और देशवासियों के प्रति समर्पण का प्रतीक है.
यह भी पढ़ें : CG News: सीएम साय ने किया ‘GSTSaar’ ऐप का विमोचन, जीएसटी जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



