CG News : प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत बड़ी पहल,केंद्र से मिलेगी स्वीकृति

CG News : प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत बड़ी पहल,केंद्र से मिलेगी स्वीकृति

CG News : प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत बड़ी पहल,केंद्र से मिलेगी स्वीकृति

CG News : बिलासपुर जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर में एक अभिनव डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (DHP) को केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने जा रही है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य आवास निर्माण क्षेत्र में ग्रीन और उभरती हुई आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना है, जिससे टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल शहरी विकास को नई दिशा मिल सके।

Good News For The Beneficiaries Of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2 0 |  Shor Sandesh

10 करोड़ की लागत से बनेंगे 40 आधुनिक आवास

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के अनुसार, लगभग 10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना पूर्णतः केंद्रीय सहायता से लागू की जाएगी। इसके तहत करीब 40 उच्च गुणवत्ता वाले आवासीय यूनिट तैयार किए जाएंगे। इन इकाइयों में आपदा-रोधी, टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल निर्माण तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को नवीन निर्माण तकनीकों के प्रदर्शन और प्रसार का प्रमुख केंद्र बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 1.41 लाख नए घरों को मंजूरी. -  News18 हिंदी

धार्मिक पर्यटन और सामुदायिक उपयोग को बढ़ावा

इन आवासों का आवंटन पारंपरिक स्वामित्व मॉडल के तहत नहीं किया जाएगा। इन्हें सामुदायिक गतिविधियों और माता महामाया मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु उपयोग में लाया जाएगा। इससे स्थानीय अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को नई गति प्राप्त होगी।

Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 : 1 करोड़ नए घरों के लिए पीएम आवास योजना में  शुरू हुए आवेदन, इस तरह करें अप्लाई - India TV Hindi

“लिविंग लैबोरेटरी” बनेगा रतनपुर

मंत्री ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह परियोजना रतनपुर को नई निर्माण तकनीकों के लिए एक “लिविंग लैबोरेटरी” के रूप में स्थापित करेगी। इससे निर्माण कार्य की गति तेज होगी, लागत दक्षता सुनिश्चित होगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। परियोजना का प्रस्ताव केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति को भेजा जा चुका है, जबकि डीपीआर तैयार करने का कार्य Building Materials and Technology Promotion Council द्वारा किया जा रहा है। लगभग 12 से 15 महीनों में पूर्ण होने वाली यह योजना शहरी आवास विकास के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरेगी।

यह भी पढ़े : CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, लोकसंस्कृति और साहसिक गतिविधियों का अनूठा अनुभव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें