CG News: आधार सेवाओं में बड़ी राहत, 14 जिलों में खुलेंगे नए UIDAI कार्यालय
CG News: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आम नागरिकों को राहत देते हुए प्रदेश के 14 जिलों में नए आधार सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है, इन केंद्रों की शुरुआत जून महीने से होगी, जिससे अब लोगों को आधार से जुड़ी समस्याओं के लिए रायपुर तक नहीं जाना पड़ेगा.
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
नए केंद्रों में आधार कार्ड से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जैसे आधार निष्क्रिय होने पर दोबारा सक्रिय कराना, बायोमैट्रिक अपडेट, नाम, जन्मतिथि और जेंडर में सुधार, 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर अपडेट, एनआरआई संबंधित सुधार और अन्य तकनीकी त्रुटियों का निराकरण.

भीड़ और परेशानी से मिलेगी राहत
अब तक पूरे प्रदेश के लिए पंडरी श्याम प्लाजा स्थित एकमात्र केंद्र ही उपलब्ध था, जहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते थे, इससे लंबी कतार और इंतजार की समस्या बनी रहती थी, नए केंद्र खुलने से लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा.
इन जिलों में खुलेंगे केंद्र
नए आधार सेवा केंद्र दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, बालोद, जगदलपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, चांपा, कोरबा, सूरजपुर, अंबिकापुर और जशपुर सहित कुल 14 जिलों में शुरू किए जाएंगे, पहले चरण के बाद अन्य जिलों में भी ऐसे केंद्र खोले जाएंगे, तब तक नागरिक अपने नजदीकी जिले में जाकर आसानी से आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें : CG News: स्व-सहायता समूह से बदली तकदीर, माधुरी जंघेल बनीं सफल महिला उद्यमी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









