CG News: छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों को बड़ी राहत, ‘दीनदयाल उपाध्याय योजना’ से खातों में पहुंचेगी सीधी आर्थिक सहायता
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए बड़ी पहल की है, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत इस वर्ष करीब 4.95 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.
करोड़ों की आर्थिक सहायता
राज्य सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 495 करोड़ 96 लाख रुपये का प्रावधान किया है, इससे भूमिहीन परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे अपनी दैनिक जरूरतों को बिना कर्ज के पूरा कर सकेंगे.

बैगा-गुनिया परिवार भी शामिल
इस योजना की खास बात यह है कि, इसमें 22 हजार से अधिक बैगा और गुनिया परिवारों को भी शामिल किया गया है, यह समुदाय पारंपरिक ज्ञान और संस्कृति के संवाहक हैं, जिन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह बड़ा कदम है, वर्ष 2025 में भी इस योजना के तहत 5.62 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10 हजार रुपये के हिसाब से 562 करोड़ रुपये की सहायता दी गई थी, जिससे योजना की निरंतरता और प्रभाव स्पष्ट होता है.
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मजदूर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है, सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक आर्थिक सुरक्षा पहुंचाना है, यह पहल ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को साकार करती है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है, यह योजना छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनकल्याण का एक मजबूत उदाहरण बनकर उभर रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: कवर्धा में नहर विस्तार परियोजना का शुभारंभ, 770 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










