CG News: प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, शहरी इलाकों में लगेंगे 7 हाईटेक इंजेक्शन वेल

CG News: प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, शहरी इलाकों में लगेंगे 7 हाईटेक इंजेक्शन वेल

CG News: प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, शहरी इलाकों में लगेंगे 7 हाईटेक इंजेक्शन वेल

CG News: शहरी क्षेत्रों में लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक नई और प्रभावी योजना की शुरुआत की है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) के तहत अब शहरों में आधुनिक तकनीक से लैस इंजेक्शन वेल स्थापित किए जाएंगे, जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी.

वी-वायर टेक्नोलॉजी से होंगे 7 इंजेक्शन वेल स्थापित

इस योजना के अंतर्गत वी-वायर टेक्नोलॉजी पर आधारित कुल 7 इंजेक्शन वेल लगाए जाने का प्रस्ताव है, यह तकनीक वर्षा जल को शुद्ध कर सीधे जमीन के भीतर पहुंचाने में सक्षम है, जिससे बोरवेल और अन्य जल स्रोतों का प्राकृतिक रिचार्ज हो सकेगा.

CG News: प्रदेश में भू-जल संवर्धन के लिए हाईटेक इंजेक्शन वेल

एक यूनिट पर 6.22 लाख रुपये का खर्च

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा जारी मानक प्राक्कलन के अनुसार, एक इंजेक्शन वेल यूनिट की लागत 6.22 लाख रुपये निर्धारित की गई है, इस लागत में वेल की स्थापना, तकनीकी कार्य और दो वर्षों का रखरखाव खर्च भी शामिल रहेगा.

गिरते भू-जल स्तर पर लगेगा प्रभावी नियंत्रण

अध्ययन में यह सामने आया है कि, वी-वायर टेक्नोलॉजी आधारित इंजेक्शन वेल भू-जल रिचार्ज के लिए अत्यंत प्रभावी हैं, इसके माध्यम से वर्षा जल का अधिकतम उपयोग संभव होगा और शहरी क्षेत्रों में बढ़ते पेयजल संकट को कम करने में मदद मिलेगी.

तीन दिन में भेजना होगा स्थल चयन प्रस्ताव

सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नगर निगम आयुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि, इंजेक्शन वेल स्थापना के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर तीन दिनों के भीतर प्रस्ताव भेजा जाए, चयनित स्थल अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए और वहां पर्याप्त मात्रा में वर्षा जल का संग्रह संभव होना चाहिए.

एमआईसी संकल्प होगा अनिवार्य

सूडा ने यह भी स्पष्ट किया है कि, प्रस्ताव के साथ महापौर इन काउंसिल (एमआईसी) का संकल्प संलग्न करना अनिवार्य होगा, इसके बाद तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Satna News: सतना के डॉ विनीत तिवारी बने पशु चिकित्सा विभाग में अधिकारी, प्रदेश में 27वां स्थान हासिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें