CG News: डेडलाइन से पहले बड़ी सफलता, सुकमा एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश ढेर

CG News: डेडलाइन से पहले बड़ी सफलता, सुकमा एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश ढेर

CG News: डेडलाइन से पहले बड़ी सफलता, सुकमा एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश ढेर

CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले हुई मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश को ढेर कर दिया गया, पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। DRG के जवानों ने ऑपरेशन के दौरान मोर्चा संभालते हुए बड़ी सफलता हासिल की।

5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश को मार गिराया। सर्चिंग के दौरान मौके से उसका शव और हथियार बरामद किया गया, सूत्रों के अनुसार पोलमपल्ली क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद DRG टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मुठभेड़ हो गई।

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ जारी, 5 लाख का इनामी ढेर, 31  मार्च की डेडलाइन से पहले बड़ा ऑपरेशन | Sukma Naxal Encounter 5 Lakh Inami  Naxali Killed Chhattisgarh Police Operation

कई बड़ी वारदातों में था शामिल

मूचाकी कैलाश चिंतलनार थाना क्षेत्र के पूलनपाड़ का निवासी था और नक्सली संगठन में प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर (PPCM) था। उस पर ग्रामीणों की हत्या, सुरक्षा बलों पर हमले और IED ब्लास्ट जैसी कई गंभीर वारदातों में शामिल होने के आरोप थे।

लंबे समय से थी तलाश

सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थीं। उसके मारे जाने को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अंतिम चरण में है। उन्होंने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की, गौरतलब है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। डेडलाइन से पहले सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज हो गई है और लगातार सफलता मिल रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, जानें किस चीज़ पर पड़ेगा असर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें