CG News: असम विधानसभा चुनाव एक चरण में, भाजपा प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार – ओपी चौधरी
CG News: देश में पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है, इसी बीच असम में चुनाव प्रचार में जुटे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 9 अप्रैल को असम में मतदान होगा और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
भाजपा की लहर नहीं, सुनामी : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पहले असम में विद्रोह और सुरक्षा कारणों की वजह से कई चरणों में चुनाव कराए जाते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और इस बार पूरे राज्य में एक ही चरण में मतदान होगा, उन्होंने दावा किया कि असम में भाजपा के पक्ष में माहौल बेहद मजबूत है, उनके अनुसार यह केवल लहर नहीं बल्कि सुनामी है और भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
कई नेताओं को सौंपी गई चुनावी जिम्मेदारी
ओपी चौधरी ने बताया कि वे असम की करीब 10 विधानसभा सीटों में चुनाव प्रचार और संगठनात्मक कार्य में जुटे हैं, इसके अलावा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चुनावी जिम्मेदारी दी गई है.
यह भी पढ़ें : CG News: कान्यकुब्ज समाज के होली मिलन समारोह में शामिल हुए CM साय, एकता और संस्कृति का दिया संदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










