CG News: बजट 2026-27: केंद्र सरकार ने टियर-2 और टियर-3 शहरों को दी प्राथमिकता
CG News: केंद्रीय बजट 2026-27 में पूंजीगत खर्च को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई है, यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि मानी जा रही है, सरकार का उद्देश्य देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और आर्थिक विकास को नई गति देना है.
महानगरों से हटकर छोटे शहरों पर केंद्र का फोकस
इस बार सरकार का फोकस केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, अब टियर-2 और टियर-3 शहरों को विकास की मुख्यधारा में लाने की योजना बनाई गई है, इन शहरों में बेहतर सड़क, परिवहन, बाजार और संस्थानों के विकास से व्यापार के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के शहरों को भी मिलेगा केंद्र से बजट
बजट में 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता का प्रावधान किया गया है, इससे छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग-भिलाई, कोरबा, बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़, जगदलपुर और राजनांदगांव जैसे शहरों को केंद्र सरकार से विकास के लिए बजट मिलने की संभावना है.
शहरों में होंगे ये प्रमुख विकास कार्य
इन शहरों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई कार्य किए जाएंगे, जैसे,
• आधुनिक बिजनेस कॉम्प्लेक्स का निर्माण
• किसानों और व्यापारियों के लिए व्यवस्थित बाजार
• सड़क और आवागमन सुविधाओं का विस्तार
• शहरी बसाहट और आवास विकास
• सर्वसुविधायुक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
• शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा
युवाओं को अपने शहर में नए अवसर
इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल उन्नयन की सुविधाएं बेहतर होने से युवाओं को दूसरे शहरों या राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा.
छोटे शहर बनेंगे विकास के नए केंद्र
कुल मिलाकर, बजट 2026-27 से छोटे और मध्यम शहरों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलेंगी, यह कदम छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के संतुलित विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखी, कहा—आज का दिन ऐतिहासिक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










