CG News: कवर्धा में नहर विस्तार परियोजना का शुभारंभ, 770 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

CG News: कवर्धा में नहर विस्तार परियोजना का शुभारंभ, 770 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

CG News: कवर्धा में नहर विस्तार परियोजना का शुभारंभ, 770 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

CG News: चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर विजय शर्मा ने कबीरधाम, कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में भोरमदेव सकरी फीडर नहर के विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया.

करोड़ों की परियोजना का शुभारंभ

करीब 11.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से किसानों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा, नहर विस्तार के बाद लगभग 770 हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी, इससे फसल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और किसानों की आय में भी इजाफा होगा.

किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा - Saahas Samachar - Online News Portal for Daily Hindi News and  Updates with weekly E-paper

कई गांवों को मिलेगा फायदा

इस परियोजना से बाघुटोला, लाटा, खिरसाली, बद्दो, रघ्घुपारा और छपरी सहित 6 गांवों के किसान सीधे लाभान्वित होंगे, खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से खेती की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार आएगा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों से अपील की कि, परियोजना को सफल बनाने में सभी सहयोग करें, क्योंकि जनभागीदारी से ही विकास कार्य बेहतर तरीके से पूरे होते हैं.

ग्रामीण विकास को मिलेगी गति

नहर निर्माण से न केवल सिंचाई सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सर्विस रोड के निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन में भी सुधार होगा, इससे गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाना है, यह परियोजना क्षेत्र में कृषि के साथ-साथ समग्र ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: विश्व वानिकी दिवस पर रायपुर में कार्यशाला, वन संरक्षण और जलवायु पर गहन मंथन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें