CG News: सड़क हादसा पीड़ितों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज, बिलासपुर में शुरू हुई नई सुविधा
CG News: सड़क दुर्घटनाओं में समय पर इलाज न मिलने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए बिलासपुर में बड़ा कदम उठाया गया है, प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत अब हादसा पीड़ितों को 1.50 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, जिससे जरूरतमंदों को तत्काल राहत मिल सकेगी.
‘गोल्डन ऑवर’ में मिलेगा उपचार
इस योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे यानी ‘गोल्डन ऑवर’ में पीड़ितों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराना है, जिले में आयुष्मान योजना से जुड़े 172 अस्पतालों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है, जहां बिना पैसे के इलाज किया जाएगा.

अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें पुलिस, स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, ताकि हादसे के बाद तुरंत पंजीयन कर इलाज शुरू किया जा सके.
पहला केस रतनपुर में लागू
इस योजना का पहला मामला रतनपुर क्षेत्र में सामने आया, जहां घायल व्यक्ति का 24 घंटे के भीतर पंजीकरण कर इलाज शुरू कर दिया गया, पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि, दुर्घटना के समय घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं.
योजना की खास बातें
• हादसे के 7 दिनों के भीतर 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
• गंभीर मामलों में 48 घंटे तक तत्काल उपचार
• सामान्य मामलों में 24 घंटे तक इलाज
• मरीज या परिजनों को कोई भुगतान नहीं करना होगा
• यह सुविधा देशभर में लागू
यह भी पढ़ें : CG News: 31 मार्च से शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










