CG News: प्राकृतिक आपदाओं पर केंद्र की राहत, 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त सहायता; छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ की सौगात 

CG News: प्राकृतिक आपदाओं पर केंद्र की राहत, 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त सहायता; छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़

CG News: प्राकृतिक आपदाओं पर केंद्र की राहत, 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त सहायता; छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ की सौगात 

CG News: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ से प्रभावित राज्यों को कुल 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

राहत और पुनर्वास कार्यों को मिलेगी गति

केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही यह अतिरिक्त सहायता राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के माध्यम से जारी की जाएगी। इसका उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाना है, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिल सके।

प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे 5 राज्यों को केंद्र की मदद, 1554.99 करोड़ राशि  मंजूर

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सहायता के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहयोग राज्य के आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आपदा के समय राज्यों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आपदा के समय राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है। प्रभावित क्षेत्रों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि संकट की स्थिति में लोगों को जल्द राहत मिल सके।

आपदा प्रभावित केरल-त्रिपुरा को 15-15 करोड़ की सहायता देगा छत्तीसगढ़, CM  विष्णु देव साय का फैसला | Republic Bharat

पहले भी जारी की जा चुकी है बड़ी सहायता राशि

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए राज्यों को पहले ही बड़ी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत 28 राज्यों को 20,735.20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जबकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के माध्यम से 21 राज्यों को 3,628.18 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा आपदा जोखिम को कम करने और दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए राज्य आपदा शमन कोष से 23 राज्यों को 5,373.20 करोड़ रुपये तथा राष्ट्रीय आपदा शमन कोष से 21 राज्यों को 1,189.56 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: पूर्व विधायक मंगली बाई रावटे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें