CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और पिछड़ा वर्ग विकास के लिए 6976 करोड़ का बजट पास

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और पिछड़ा वर्ग विकास के लिए 6976 करोड़ का बजट पास

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और पिछड़ा वर्ग विकास के लिए 6976 करोड़ का बजट पास

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6976 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। यह बजट इन विभागों के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सरकार संकल्प आधारित कार्यप्रणाली पर काम कर रही है। इसमें सशक्त संस्थान, उत्कृष्ट अकादमिक व्यवस्था, नवोन्मेषी अनुसंधान, कौशल और क्लीनिकल दक्षता, आधुनिक चिकित्सा सुविधा, जीवन रक्षक अधोसंरचना तथा पारदर्शी प्रबंधन और प्रौद्योगिकी को प्राथमिकता दी जाएगी।

नए स्वास्थ्य और चिकित्सा संस्थानों की स्थापना

मंत्री ने बताया कि रायपुर में मध्य भारत की सबसे आधुनिक इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला की स्थापना के लिए 95 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस प्रयोगशाला के शुरू होने से राज्य को जांच के लिए दिल्ली जैसे महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आसपास के राज्यों को भी त्वरित और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज योजना शुरू की जाएगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का चौथा दिन: हंगामे के आसार, सदन में आज होंगे बड़े  मुद्दों पर तीखे सवाल

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और नई संस्थाएं

सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सके। इसी उद्देश्य से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। रायपुर में प्रदेश का पहला होम्योपैथी कॉलेज स्थापित किया जाएगा, जबकि बिलासपुर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी। इससे प्रदेश में अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए 251 करोड़ 68 लाख 38 हजार रुपये का बजट प्रावधान भी किया गया है।

विपक्ष ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

विधानसभा में विपक्ष के विधायकों ने स्वास्थ्य व्यवस्था में मौजूद खामियों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। विधायक संगीता सिन्हा, रामुकुमार यादव, व्यास कश्यप, दलेश्वर साहू और कुंवर निषाद ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत फर्जीवाड़ा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी है, जिसके कारण लोगों को इलाज के लिए शहरों की ओर जाना पड़ता है। इसके अलावा एंबुलेंस की कमी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से उपचार की सीमित सुविधा को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में उद्योग, श्रम और आबकारी विभाग के लिए 1,823 करोड़ का बजट पारित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें