CG News: ‘हिडन जेम’ बना छत्तीसगढ़, 8 राज्यों के 30 टूर ऑपरेटर्स ने खोजी नई संभावनाएं
CG News: छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से 13 से 18 मार्च तक आयोजित 6 दिवसीय ‘फेम ट्रिप’ सफलतापूर्वक संपन्न हुई, इस दौरान देश के 8 राज्यों से आए करीब 30 बड़े टूर ऑपरेटर्स ने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना.

अंबिकापुर से बस्तर तक पर्यटन का अनुभव
फेम ट्रिप के दौरान प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटकर उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ की खासियतों से रूबरू कराया गया,
उत्तर छत्तीसगढ़:
• मैनपाट (छोटा तिब्बत)
• रामगढ़
• जशपुर
यहां के इको-टूरिज्म और होमस्टे मॉडल ने विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया, कुनकुरी का गिरजाघर और राजपुरी जलप्रपात प्रमुख आकर्षण रहे,
दक्षिण छत्तीसगढ़:
• बस्तर की जनजातीय संस्कृति
• चित्रकोट जलप्रपात
• बारसूर मंदिर समूह
साथ ही दंतेवाड़ा और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में सुरक्षा और सुविधाओं को देखकर टूर ऑपरेटर्स का भरोसा और मजबूत हुआ.
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
इस फेम ट्रिप का सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलेगा, अब ये टूर ऑपरेटर्स अपने-अपने राज्यों में छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रमोट करेंगे,
• होटल और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को फायदा
• स्थानीय गाइड और हस्तशिल्प कलाकारों को रोजगार
• ‘होमस्टे’ और ‘महुआ होमस्टे’ जैसे मॉडल से ग्रामीण आय में वृद्धि
“हिडन जेम” के रूप में उभरा छत्तीसगढ़
समापन समारोह में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने ट्रैवल पार्टनर्स से राज्य की सकारात्मक छवि को देशभर में फैलाने की अपील की, ट्रिप में शामिल विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ को भारत का ‘हिडन जेम’ बताते हुए यहां की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और आतिथ्य की जमकर सराहना की, यह पहल साफ संकेत देती है कि, छत्तीसगढ़ अब तेजी से देश के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: मंदिर हसौद स्टेशन को ₹7.30 करोड़ की सौगात, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से होगा अपग्रेड
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










