CG News: छत्तीसगढ़ चेम्बर की पहल रंग लाई, सरकार ने पंजीयन दरों में किया संशोधन

CG News: छत्तीसगढ़ चेम्बर की पहल रंग लाई, सरकार ने पंजीयन दरों में किया संशोधन

CG News: छत्तीसगढ़ चेम्बर की पहल रंग लाई, सरकार ने पंजीयन दरों में किया संशोधन

CG News: छत्तीसगढ़ के व्यापारिक हितों की रक्षा और आम जनता को राहत दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को बड़ी सफलता मिली है, अचल संपत्तियों की पंजीयन दरों और नई गाइडलाइन में मौजूद विसंगतियों को लेकर चेम्बर द्वारा उठाए गए मुद्दों पर राज्य सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए राहत पैकेज की घोषणा की है, इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

वित्त मंत्री से सौजन्य भेंट

इस अहम उपलब्धि के बाद चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट की, प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के व्यापारियों, किसानों और आम जनता की ओर से मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया.

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बड़ी जीत: अचल संपत्ति पंजीयन विसंगतियों पर सरकार  ने मानी मांगें – दैनिक विश्वपरिवार

चेम्बर के सुझावों पर हुआ अमल

प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि, चेम्बर ने सरकार को पत्र के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे, जिनमें प्रमुख रूप से
• पंजीयन शुल्क में कटौती
• नवा रायपुर के गांवों को नगरीय क्षेत्र की बाध्यता से मुक्त करना
• बहुमंजिला इमारतों के लिए आनुपातिक मूल्यांकन प्रणाली लागू करना
शामिल थे, सरकार ने इन सुझावों को स्वीकार करते हुए दरों को युक्तिसंगत बनाया है, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर को नई गति मिलेगी.

निवेश और सुगमता सरकार की प्राथमिकता

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए सुगम, पारदर्शी और अनुकूल वातावरण तैयार करना है, उन्होंने चेम्बर द्वारा दिए गए सुझावों को व्यावहारिक बताते हुए कहा कि, इन पर अमल से राज्य में निवेश और विकास को बढ़ावा मिलेगा.

व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत

इस अवसर पर चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, सभी ने सरकार के इस फैसले की एक स्वर में सराहना की और इसे छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास में मील का पत्थर बताया.

यह भी पढ़ें : CG News: ठाकरे परिसर में फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें