CG News: छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: सामूहिक विवाह बना विश्व रिकॉर्ड, गोल्डन बुक में दर्ज हुई उपलब्धि

CG News: छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: सामूहिक विवाह बना विश्व रिकॉर्ड, गोल्डन बुक में दर्ज हुई उपलब्धि

CG News: छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: सामूहिक विवाह बना विश्व रिकॉर्ड, गोल्डन बुक में दर्ज हुई उपलब्धि

CG News: छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को दर्ज किया गया है, इस आयोजन ने एक ही दिन में हजारों जोड़ों का विवाह कराकर सामाजिक एकता और अंत्योदय का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया.

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह; 6  हजार 412 जोड़ों ने रचा इतिहास | mukhyamantri kanya vivah yojana chhattisgarh  golden book world record ...

हजारों जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

10 फरवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में कुल 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, इनमें से 1,316 जोड़ों का विवाह रायपुर में प्रत्यक्ष रूप से संपन्न हुआ, जबकि अन्य जोड़े प्रदेश के विभिन्न जिलों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े, सभी विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए गए.

सर्वधर्म समभाव का प्रतीक

इस आयोजन की खास बात इसकी सांस्कृतिक विविधता रही, जहां हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और बैगा जनजाति के जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किए, यह पहल छत्तीसगढ़ में आपसी सद्भाव और सर्वधर्म समभाव की मजबूत मिसाल बनकर सामने आई.

छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कीर्तिमान: एक साथ 6,414 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 'गोल्डन  बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम दर्ज - DR News India

गरीब परिवारों को मिला संबल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनी है, उन्होंने बताया कि, योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली.

योजना का विस्तार और लक्ष्य

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, इस योजना की शुरुआत डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में हुई थी और वर्तमान सरकार इसे और अधिक व्यापक बनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

जनभागीदारी से बना परिवर्तन का मॉडल

यह आयोजन इस बात का उदाहरण है कि, जब योजनाएं संवेदनशीलता और जनभागीदारी के साथ लागू होती हैं, तो वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाती हैं, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को सामाजिक समरसता और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाली साबित हुई है.

यह भी पढ़ें : CG News: लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, डॉ. रमन सिंह ने बताया लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रमाण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें