CG News: बोर्ड परीक्षा से पहले छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल ने शुरू की हेल्पलाइन, छात्रों को तनाव-समस्याओं का मिलेगा समाधान
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु संचालन और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा चालू कर दी है, यह सेवा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए उपलब्ध है.
टोल फ्री नंबर पर मिलेगी मदद
विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं, हेल्पलाइन के माध्यम से परीक्षार्थियों को तुरंत सहायता और मार्गदर्शन मिलेगा.

तनाव, पढ़ाई और समय प्रबंधन का समाधान
हेल्पलाइन केंद्र में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ये विशेषज्ञ छात्रों को निम्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे,
• परीक्षा के तनाव और मानसिक दबाव को कम करना
• पढ़ाई की योजना और समय प्रबंधन
• अन्य शैक्षणिक समस्याओं का समाधान
इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे.

रविवार को भी मिलेगी सहायता
हेल्पलाइन की खासियत यह है कि, यह रविवार के दिन भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी, यानी, किसी भी दिन जरूरत पड़ने पर छात्र और अभिभावक तुरंत मदद पा सकेंगे.
शिक्षा मंडल की अपील
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि, परीक्षा से जुड़ी किसी भी परेशानी या मानसिक तनाव की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन का उपयोग करें,
इस पहल का उद्देश्य है कि, छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण, सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण में संपन्न हों.
यह भी पढ़ें : CG News: नवा रायपुर में प्रदेश का पहला अंतरिक्ष केंद्र, शुभांशु शुक्ला ने किया उद्घाटन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










