CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए लिया बड़ा फैसला, होली से पहले मिलेगा एकमुश्त भुगतान
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, बैठक में षष्ठम् विधानसभा के अष्टम् सत्र (फरवरी–मार्च 2026) के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को अनुमोदित किया गया, इसके साथ ही बजट 2026-27 के विनियोग विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत करने हेतु मंजूरी दी गई, जो आगामी वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों की दिशा तय करेगा.

किसानों के लिए ऐतिहासिक घोषणा
मंत्रिपरिषद ने किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली से पहले एकमुश्त करने का निर्णय लिया, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25,24,339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई, इस योजना के तहत करीब 10 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित किए जाएंगे.

देश में सर्वाधिक दर पर धान खरीदी
छत्तीसगढ़ सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है, जो देश में सबसे अधिक है, बीते दो वर्षों में किसानों को धान मूल्य अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक भुगतान किया जा चुका है, इस साल होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान होने से कुल राशि 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी, इस ऐतिहासिक फैसले से प्रदेश के किसानों को आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, लोकतंत्र के सच्चे रक्षकों को नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










